लाइव न्यूज़ :

पारा चढ़ने के साथ दिल्ली में बिजली मांग बढ़कर 6,499 मेगावाट पर पहुंची

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून उमस भरी गर्मी के साथ दिल्ली में बृहस्पतिवार को दोपहर में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 6,499 मेगावाट पर पहुंच गयी। इस गर्मी में बिजली की यह सर्वाधिक मांग है।

बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग बुधवार रात को 6,329 मेगावाट पहुंच गयी जो पिछले साल की अधिकतम मांग 6,314 मेगावाट से अधिक है।

राज्य भार प्रेषण केंद्र के वास्तविक समय पर उपलब्ध आंकड़े के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर 3.10 बजे दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 6,499 मेगावाट पर पहुंच गयी।

अधिकारियों के अनुसार दिल्ली की बिजली की अधिकतम मांग 48 घंटे में 10 प्रतिशत से अधिक जबकि एक जून के बाद 40 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गयी है। इसका मुख्य कारण कोविड महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ में ढील तथा उमस भरी गर्मी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली वितरण कर रही बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लि. (बीवाईपीएल) तथा टाटा पावर डीडीएल ने सफलतापूर्व क्रमश: 2,842 मेगावट, 1,464 मेगावाट और 1,938 मेगावाट की आपूर्ति कर अधिकतम मांग को पूरा किया।

अधिकारियों के अनुसार पिछले साल ‘लॉकडाउन’ के कारण दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 6,314 मेगावाट 29 जून, 2020 को दर्ज की गयी थी। यह दो जुलाई, 2019 के अब तक के सर्वाधिक 7,409 मेगावाट मांग के मुकाबले काफी कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार