लाइव न्यूज़ :

अगस्त के पहले सप्ताह में बिजली की खपत 9.3 प्रतिशत बढ़कर 28.08 अरब यूनिट पर

By भाषा | Updated: August 8, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राज्यों द्वारा लॉकडाउन अंकुशों में ढील के बाद से देश में बिजली की खपत अगस्त के पहले सप्ताह में 9.3 प्रतिशत बढ़कर 28.08 अरब यूनिट (बीयू) पर पहुंच गई। बिजली मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

एक से सात अगस्त, 2020 के दौरान बिजली की खपत 25.69 अरब यूनिट रही थी। यह महामारी से पहले एक से सात अगस्त, 2019 में 25.18 अरब यूनिट रही थी।

पिछले साल पूरे अगस्त माह में बिजली की खपत 109.21 अरब यूनिट रही थी, जो 2019 के अगस्त के 111.52 अरब यूनिट के आंकड़े से कम है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में बिजली की मांग में सतत सुधार हुआ है तथा राज्यों द्वारा अंकुशों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियों में तेजी से बिजली की मांग और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में वाणिज्यिक एवं औद्योगिक मांग से बिजली की मांग तथा खपत में और सुधार देखने को मिलेगा।

इस साल अप्रैल से बिजली की व्यावसायिक तथा औद्योगिक मांग राज्यों द्वारा लगाए गए अंकुशों से प्रभावित हुई थी।

अगस्त के पहले सप्ताह में व्यस्त समय की पूरी की गई बिजली की मांग या दिन में बिजली की सबसे अधिक आपूर्ति 188.59 गीगावॉट की रही। यह पिछले साल समान अवधि में दर्ज 165.42 गीगावॉट के आंकड़े से 14 प्रतिशत अधिक है।

अगस्त, 2020 के पूरे महीने में व्यस्त समय की पूरी की गई बिजली की मांग 167.52 गीगावॉट थी। यह 2019 के समान महीने के 177.52 गीगावॉट के आंकड़े से कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?