लाइव न्यूज़ :

बिजली खपत मई के पहले पखवाड़े में करीब 19 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 11:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई देश में बिजली खपत मई के पहले पखवाड़े में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले करीब 19 प्रतिशत बढ़कर 51.67 अरब यूनिट रही। यह बिजली की औद्योगिक और वाणिज्यिक मांग में पुनरूद्धार को बताता है।

विद्युत मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार मई 2020 के पहले पखवाड़े में बिजली खपत 43.55 अरब यूनिट रही थी। पिछले साल मई में पूरे माह के दौरान बिजली खपत 102.08 अरब यूनिट थी।

इस साल मई के पहले पखवाड़े (एक मई से 14 मई) बिजली की अधिकतम मांग (या अधिकतम आपूर्ति) छह मई, 2021 को 1,68,780 मेगावाट रही। यह पिछले साल 13 मई को अधिकतम मांग 1,46,540 मेगावाट के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।

बिजली की खपत अप्रैल महीने में करीब 40 प्रतिशत बढ़कर 118.08 अरब यूनिट रही। पिछले साल अप्रैल में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये मार्च के अंतिम सप्ताह में लगाये गये देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ के कारण बिजली खपत घटकर 84.55 अरब यूनिट रह गयी थी।

बिजली खपत मई 2020 में 102.80 अरब यूनिट रही जो मई 2019 में 120.02 अरब यूनिट थी।

प्राइमस पार्टनर्स के सलाहकार देविन्दर संधु ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ऊर्जा की मांग विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों पर निर्भर है। गर्मी बढ़ने तथा अर्थव्यवस्था में मानसून पूर्व उत्पादक कार्यों से बिजली मांग में वृद्धि की उम्मीद रहती है।’’

विश्वबैंक के पूर्व सलाहकार रहे संधु ने यह भी कहा, ‘‘मार्च-मई, 2021 के दौरान ऊर्जा की मांग और आपूर्ति बढ़ी है। तापीय बिजलीघरों का पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) यानी क्षमता उपयोग बढ़कर 75 प्रतिशत पहुंच गया है। साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च 2021) में अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से खोलना, उत्पादन में वृद्धि के साथ निर्यात में तेजी के कारण बिजली खपत और आपूर्ति बढ़ी।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम के लिये विभिन्न राज्यों में लगाये गये ‘लॉकडाउन’ और अन्य पाबंदियों से निश्चित रूप से आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?