लाइव न्यूज़ :

बिजली उपभोक्ता यूपीपीसीएल की एकमुश्त योजना का 15 अप्रैल तक उठा सकते हैं लाभ

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:50 IST

Open in App

नोएडा, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की वन टाइम सेटेलमेंट (ओटीएस) यानी एकमुश्त समाधान योजना आगामी 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को बकाये पर अधिभार से छूट दी जा रही है।

गौतम बुद्ध नगर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता बीएन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाई जा रही ओटीएस योजना की समय-सीमा यहां दो अप्रैल को समाप्त हो रही थी, जिसे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इस दौरान उपभोक्ता इस योजना के तहत सरचार्ज पर छूट पा सकते हैं। सिंह ने बताया कि ओटीएस के तहत पूरे जनपद में एक लाख 15 हजार बकायेदारों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से करीब 22 हजार उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

मुख्य अभियंता ने लोगों से इस योजना का लाभ उठाकर बिजली कनेक्शन (आपूर्ति बंद) काटे से जाने से बचने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा