लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिकल उपकरणों का बाजार 2025 तक 72 अरब डॉलर पर पहुंचेगा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 12:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर बिजली (इलेक्ट्रिकल) उपकरणों का घरेलू बाजार सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की दर से बढ़कर 2025 तक 72 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। उद्योग के एक कार्यकारी ने यह जानकारी दी।

भारतीय इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता संघ (आइमा) के अध्यक्ष अनिल साबू ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अभी देश का बिजली उपकरणों का बाजार 48 से 50 अरब डॉलर का है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसमें सालाना 11 से 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेंगे। 2025 तक यह बाजार 72 अरब डॉलर का होगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत से मूल्य के हिसाब से निर्यात मौजूदा के 8.62 अरब डॉलर से बढ़कर 13 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। ‘‘दुनिया अब भारत को चीन के विकल्प के रूप में देख रही है।’’

साबू ने कहा कि पेरिस समझौते के तहत कुल कॉबर्न उत्सर्जन में कटौती के लक्ष्य तथा देश के नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल करने में बिजली उपकरण उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

भारत ने 2022 तक 175 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसे 2030 तक 450 गीगावॉट करने का लक्ष्य है।

साबू ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को हासिल करने के लिए नयी पीढ़ी के उपकरणों की जरूरत होगी। घरेलू कंपनियां स्थानीय स्तर पर अपनी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘उपकरणों का विनिर्माण बढ़ने से हमारा उद्योग इन लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।’’

आइमा के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमारा सरकार से आग्रह है कि वह ऊर्जा दक्षता और जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बिजली उपकरण विनिर्माताओं को प्रोत्साहन दे। उन्हें निर्यात के लिए आवश्यक प्रोत्साहन दिया जाए और शोध एवं विकास के लिए कोष उपलब्ध कराया जाए।’’

साबू ने कहा कि उद्योग को भरोसा है कि वह 2030 तक 450 गीगावॉट के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर साल 18 अरब डॉलर का निवेश हासिल करने में सफल रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?