लाइव न्यूज़ :

इस हफ्ते 5 राज्यों के चुनाव नतीजों, वैश्विक संकेतों से तय होगी बाजार की दिशा, तैयार रहें निवेशक

By भाषा | Updated: December 9, 2018 13:46 IST

शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद आए ‘एक्जिट पोल्स’ के मद्देनजर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा शेयर बाजारों ने अपने निगरानी तंत्र को मजबूत किया है ताकि बाजार में किसी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

Open in App

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों, कच्चे तेल की कीमतों तथा अमेरिकी-चीन व्यापार विवाद बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों के रुख से इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि राजनीतिक मोर्चे पर घटनाक्रमों से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद आए ‘एक्जिट पोल्स’ के मद्देनजर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा शेयर बाजारों ने अपने निगरानी तंत्र को मजबूत किया है ताकि बाजार में किसी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना तथा मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार सुबह से आना शुरू होंगे।

मतदान बाद सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़े संघर्ष की उम्मीद जताई गई है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस को जीतता दिखाया जा रहा है।

इक्विटी 99 के वरिष्ठ शोध विश्लेषक राहुल शर्मा ने कहा, ‘‘चुनाव नतीजों, घरेलू और वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव की वजह से निवेशकों को सतर्कता बरतनी होगी।’’

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 2019 के आम चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

एपिक रिसर्च के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मुस्तफा नदीम ने कहा कि ओपेक की बैठक और हुवावेई की वैश्विक सीएफओ की कनाडा में गिरफ्तारी से निवेशकों में बेचैनी है। इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर चुनाव नतीजों से उतार-चढ़ाव और तेज हो सकता है।

ओपेक द्वारा कच्चे तेल का उत्पादन घटाने पर सहमत होने के बाद शुक्रवार को ब्रेंट कच्चा तेल दो प्रतिशत चढ़ गया। चीन की दूरसंचार कंपनी हुवावेई की सीईओ मेंग वानझाउ कंपनी के संस्थापक की पुत्री हैं। चीन ने वानझाउ को रिहा नहीं करने पर गंभीर नतीजों की चेतावनी दी है।

बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 521.05 अंक या 1.43 प्रतिशत टूटकर 35,673.25 अंक पर आ गया।

टॅग्स :शेयर बाजारविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित