लाइव न्यूज़ :

ईकेआई एनर्जी का 2020-21 में मुनाफा चार गुना बढ़कर 18.70 करोड़ पर

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 जून ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (ईकेआई एनर्जी) ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आय में वृद्धि से उसका कुल लाभ चार गुना बढ़कर 18.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 में उसका कुल मुनाफ़ा 4.51 करोड़ रुपये रहा था।

ईकेआई एनर्जी ने कहा कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने की पहल के साथ कार्बन उत्सर्जन के प्रभाव के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के बीच कंपनी ने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया।

कंपनी को वर्ष 2020-21 में 191.01 करोड़ रुपये की आय हुई, जो वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 65.98 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनीष दबकारा ने कहा, ‘‘वैश्विक कार्बन क्रेडिट बाजारों के अनुरूप, ईकेआई एनर्जी ने वर्ष के दौरान सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी की आय 189 प्रतिशत बढ़ गई तथा ब्याज से पहले की कमाई चार गुना बढ़कर 25 करोड़ रुपये रही।’’

वर्ष 2011 में स्थापित ईकेआई एनर्जी वैश्विक मौजूदगी के साथ भारत में कार्बन क्रेडिट उद्योग में अग्रणी कंपनियों में से एक है। ईकेआई एनर्जी के शेयरों को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 7 अप्रैल, 2021 को सूचीबद्ध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?