लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.50 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: May 10, 2020 11:14 IST

आलोच्य सप्ताह के दौरान शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गयी। बीते सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 45,535.19 करोड़ रुपये कम होकर 7,10,514.04 करोड़ रुपये पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देआठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 2,50,825.28 करोड़ रुपये घट गयाबीते सप्ताह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही।

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 2,50,825.28 करोड़ रुपये घट गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक नुकसान उठाने वाली कंपनियां रहीं।

आलोच्य सप्ताह के दौरान शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गयी। बीते सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 45,535.19 करोड़ रुपये कम होकर 7,10,514.04 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 39,923.11 करोड़ रुपये घटकर 5,09,430.95 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की बाजार हैसियत 39,386.76 करोड़ रुपये कम होकर 2,92,664.08 करोड़ रुपये पर आ गई।

इस दौरान आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 29,316.97 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 1,94,586.02 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 27,288.27 करोड़ रुपये गिरकर 2,18,670.85 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,457.32 करोड़ रुपये लुढ़ककर 2,33,132.42 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 25,221.54 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,90,651.15 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 17,696.12 करोड़ रुपये कम होकर 2,87,332.93 करोड़ रुपये पर आ गया।

हालांकि, इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,081.83 करोड़ रुपये बढ़कर 9,90,088.02 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 8,537.95 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,89,144.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बीते सप्ताह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, एयरटेल, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,074.92 अंक यानी 6.15 प्रतिशत के नुकसान में रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?