लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद की दौड़ में शामिल हैं आठ उम्मीदवार, 23 जुलाई को होगा इंटरव्यू

By भाषा | Updated: July 12, 2020 17:38 IST

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद की दौड़ में 8 उम्मीदवार शामिल हैं, जिसके लिए कैबिनेट सचिव की अगुवाई वाली खोज समिति 23 जुलाई को इंटरव्यू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद की दौड़ में आठ उम्मीदवार शामिल हैं।केंद्रीय बैंक के सबसे वरिष्ठ डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था।

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद की दौड़ में आठ उम्मीदवार शामिल हैं। कैबिनेट सचिव की अगुवाई वाली खोज समिति 23 जुलाई को इन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय बैंक के सबसे वरिष्ठ डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने 31 मार्च को अपने विस्तारित कार्यकाल से तीन महीने पहले स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था। वह करीब 39 साल से आरबीआई से जुड़े थे।

सूत्रों ने बताया कि वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) ने इस पद के लिए आठ उम्मीदवारों का नाम छांटा है। इन लोगों का साक्षात्कार 23 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होगा। सूत्रों ने बताया कि साक्षात्कार के बाद चुने गए उम्मीदवार का नाम अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को भेजा जाएगा।

केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होते है

एफएसआरएएससी में कैबिनेट सचिव के अलावा रिजर्व बैंक गवर्नर, वित्तीय सेवा सचिव और दो स्वतंत्र सदस्य शामिल हैं। रिजर्व बैंक कानून के अनुसार केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होते है। इनमें से दो केंद्रीय बैंक के अंदर से, एक वाणिज्यिक बैंकर और एक कोई अर्थशास्त्री होता है तो मौद्रिक नीति विभाग की अगुवाई करता है।

डिप्टी गवर्नर को मिलता है 2.25 लाख रुपये वेतन

अभी रिजर्व बैंक के तीन डिप्टी गवर्नर-बी पी कानूनगो, एम के जैन और माइकल देवव्रत पात्रा हैं। इससे पहले इसी साल सरकार ने कानूनगो का कार्यकाल तीन अप्रैल, 2020 को एक साल के लिए बढ़ाया था। डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति शुरुआत में तीन साल के लिए होती है। उसकी पुनर्नियुक्ति भी की जा सकती है। डिप्टी गवर्नर को 2.25 लाख रुपये का निश्चित मासिक वेतन और भत्ता मिलता है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित