लाइव न्यूज़ :

आइशर मोटर्स का शुद्ध मुनाफा सात प्रतिशत बढ़कर 533 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी आयशर मोटर्स का कर उपरांत एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर, 2020 को तीसरी तिमाही में 6.79 प्रतिशत बढ़कर 532.59 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी को पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि के दौरान 498.70 करोड़ रुपये कर उपरांत एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।

आयशर मोटर्स ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसे परिचालन से कुल एकीकृत आय पहले के 2,371.01 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 2,828.26 करोड़ रुपये हो गयी।

एकल आधार पर, कंपनी ने कहा कि उसका कर बाद का शुद्ध मुनाफा मामूली रूप से घटकर 488.46 करोड़ रुपये रह गया, जो साल भर पहले की समान अवधि में 488.94 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से होने वाली कुल आय बढ़कर 2,804.12 करोड़ रुपये हो गयी, जो वित्तवर्ष 2019-20 के अक्टूबर-दिसंबर अवधि में 2,363.53 करोड़ रुपये थी।

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ लाल ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही में व्यापार में लगातार वृद्धि देखी गई और सभी स्तर पर उत्साहजनक प्रदर्शन देखने को मिला। उपभोक्ता धारणा और मांग में सुधार हुआ है और यह तिमाही के दौरान हमारे व्यवसाय के आकार में परिलक्षित होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?