लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया दिसंबर तक पूरा करने का प्रयास: सचिव

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर सरकार अपने स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक पूरा करने की कोशिश कर रही है।

नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को कहा कि इस साल के अंत तक एयर इंडिया का नियंत्रण टाटा समूह को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। बंसल एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भी हैं।

टाटा समूह की कंपनी टालेस प्राइवेट लिमिटेड ने एयर इंडिया के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई थी। गत 25 अक्टूबर को सरकार ने टाटा समूह की शीर्ष कंपनी टाटा संस के साथ हिस्सेदारी खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। करीब 18,200 करोड़ रुपये के इस सौदे से सरकार को 2,700 करोड़ रुपये की नकदी मिलेगी। वहीं टाटा एयर इंडिया का 15,300 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज भी लेगी।

एयर इंडिया के साथ ही टाटा समूह को किफायती विमान सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस और संयुक्त उद्यम एआईएसएटीएस में एयर इंडिया की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी भी मिलेगी।

बंसल ने कहा कि एयर इंडिया लगातार नुकसान में चल रही थी और इसका मासिक घाटा 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया था। एयर इंडिया के बेड़े में 27 बोइंग 737 समेत 43 विमान हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एयर इंडिया के विनिवेश से देश के विमानन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। गत 31 अगस्त को इस एयरलाइन पर कुल 61,562 करोड़ रुपये का कर्ज था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित