लाइव न्यूज़ :

ओबेरॉय समूह के होटल, रेसार्ट को ऊर्जा दक्ष बनाएगी ईईएसएल

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाष) ओबेरॉय समूह ने अपने होटल और रेसार्ट को ऊर्जा दक्ष बनाने के लिये सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज़ लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ समझौता किया है।

बिजली मंत्रालय के अधीन ओने वाले चार सार्वजनिक उपक्रमों का संयुक्त उद्यम ईईएसएल ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ओबेरॉय समूह ने ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने के मकसद से ईईएसएल के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। कंपनी अपने इमारत ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम (बीईईपी) के जरिये ओबेरॉय ग्रुप को अपने होटलों एवं रेसोर्ट में स्वच्छ ऊर्जा प्रणाली समेत कई अन्‍य ऊर्जा दक्षता प्रयासों को कुशलतापूर्वक लागू करने में मदद करेगी।’’

इस पहल के चलते, समूह को कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और ऊर्जा संरक्षण प्रयासों को भी मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

इस भागीदारी के तहत ईईएसएल अपने देशव्‍यापी नेटवर्क के माध्‍यम से, ओबेरॉय ग्रुप के साथ मिलकर, ऊर्जा की बचत करने और उत्‍सर्जन में कमी लाने के उपायों को क्रियान्वित करेगी।

बयान के अनुसार ईईएसएल तकनीकी सहयोग के अलावा ऊर्जा क्षेत्र में अपने भागीदारों के जरिये खरीद के स्‍तर पर भी ओबेरॉय ग्रुप को सहायता उपलब्ध कराएगी।

ऊर्जा दक्षता संबंधी जिन संभावित उपायों पर काम किया जाएगा उनमें लाइटिंग, इलेक्ट्रिक मोटर्स एवं पंप, एयर कंडिशनिंग, वेंटिलेशन सिस्‍टम्‍स, इमारतों के अंदर हवा गुणवत्ता प्रणाली तथा इलेक्ट्रिक वाहन और चार्जिंग से जुड़े बुनियादी ढांचा आदि शामिल हैं।

इस बारे में ईईएसएल के कार्यकारी उपाध्‍यक्ष सौरभ कुमार ने कहा, ''ऊर्जा दक्षता कारोबार के सतत और भरोसेमंद विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। ओबेरॉय ग्रुप के साथ हमारी भागीदारी वास्‍तव में, उद्योग के अग्रणी समूह की अनुकरणीय और आधुनिक सोच को दर्शाती है।’’

ईईएसएल में इस योजना से जुड़े सूत्र के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसे और होटल समूह के साथ इस प्रकार के समझौते किये जा सकते हैं।

ईईएसएल बिजली मंत्रालय के चार उपक्रमों एनटीपीसी लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, आरईसी और पावर ग्रिड की संयुक्‍त उद्यम कंपनी है। इसका गठन ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं के क्रियान्‍वयन के उद्देश्‍य से किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम