लाइव न्यूज़ :

बिहार में 23.4 लाख स्मार्ट प्रीपेड बिजली के मीटर लगाएगी ईईएसएल

By भाषा | Updated: January 30, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशियंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने बिहार की दो इकाइयों से राज्य में 23.4 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए करार किया है।

ईईएसएल ने शनिवार को बयान में कहा है कि यह पहली बार है जब राज्य में इतने बड़े स्तर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे राज्य के बिजली क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा।

बयान में कहा गया है कि ईईएसएल ने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लि.(एसबीपीडीसीएल) और नॉर्थ बिहार डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लि. (एनबीपीडीसीएल) के साथ राज्य में 23.4 लाख स्मार्ट प्रीमेड मीटर लगाने के लिए करार किया है।

इस आशय के करार पर बिहार के बिजली मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।

यादव ने कहा, ‘‘बिजली क्षेत्र को बड़ा तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर बिहार के लिए इस चुनौती को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुझे भरोसा है कि इन मीटर से राज्य के बिजली क्षेत्र को काफी फायदा होगा और बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की वित्तीय स्थिति में इससे सुधार आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार