लाइव न्यूज़ :

ईईएसएल, एमएसईडीसीएल ने महाराष्ट्र में 8 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना चालू की

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) और महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के देवदैठन में करीब 8 मेगावाट की सौर-कृषि परियोजना चालू करने की घोषणा की।

ईईएसएल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

राज्य के अहमदनगर जिले में 7,987 किलोवाट की परियोजना ईईएसएल की मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के तहत 679 मेगावाट सौर बिजली की आपूर्ति राज्य वितरण कंपनियों को करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। परियाजना को छह माह में पूरा किया गया।

इस पहल के तहत वितरण कंपनी की कृषि फीडर को सौर कृषि-फीडर में तब्दील किया गया है।

ईईएसएल अहमदनगर जिले में पहले ही दो सौर परियोजनाएं स्थापित कर चुकी है। कंपनी की अस्वी में 507 किलोवाट तथा कोपलवाडी में 858 किलोवाट की परियोजना है।

इस पहल से 11,500 टन कार्बन (सीओ2) उत्सर्जन में भी कमी आएगी जिससे वितरण कंपनी को सालाना 2.2 करोड़ रुपये की बचत होगी। ईईएसएल ने इस परियोजना में 33.7 करोड़ रुपये निवेश किया है।

एमएसईडीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत ईईएसएल विकेंद्रित बिजली संयंत्र (0.5 मेगावाट से 10 मेगावाट) लगाएगी, उसका वित्त पोषण और रखरखाव करेगी। ये संयंत्र एमएसईडीसीएल के सब-स्टेशन के पास खुले क्षेत्र में लगाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा