लाइव न्यूज़ :

ईडी ने यूबीएल के 5,600 करोड़ रुपये के शेयर वसूली अधिकारी के डीमैट खाते में स्थानांतरित किए

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब कंपनी यूनाइटेड ब्रूवरीज लि. (यूबीएल) के 5,600 करोड़ रुपये मूल्य के 4.13 करोड़ शेयर ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) के वसूली अधिकारी के डीमैट खाते में स्थानांतरित किए हैं। विजय माल्या प्रवर्तित कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय मुंबई के उपनिदेशक ने 4,27,04,758 में से 4,13,15,690 इक्विटी शेयर वसूली अधिकारी एक, डीआरटी-दो के खाते में स्थानांतरित किए हैं। यह कंपनी की 15.63 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के बराबर है। पहले ये इक्विटी शेयर प्रवर्तक समूह की कंपनियों के पास थे।

इससे पहले यूनाइटेड ब्रूवरीज ने मार्च, 2019 में शेयर बाजारों को सूचित किया था कि बेंगलुरु में डीआरटी ने 1,025 करोड़ रुपये मूल्य की 2.80 प्रतिशत हिस्सेदारी को अपने पास स्थानांतरित किया है।

नीदरलैंड की बियर कंपनी हेन्केन की यूनाइटेड ब्रूवरीज में 46.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

बीएसई में यूनाइटेड ब्रूवरीज के शेयर का मौजूदा मूल्य 1,359.10 रुपये प्रति शेयर है। इस हिसाब से 4,13,15,690 शेयर 5,615 करोड़ रुपये के बैठते हैं। 31 मार्च, 2021 तक माल्या के पास यूनाइटेड ब्रूवरीज की 8.08 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?