लाइव न्यूज़ :

ईडी ने 31 लाख निवेशकों को चूना लगाने वाली हरियाणा की कंपनी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोंजी योजनाओं के जरिये 31 लाख निवेशकों को चूना लगाने वाली हरियाणा की एक कंपनी तथा उसके निदेशकों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। ईडी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

ईडी ने कहा कि हिसार स्थित कंपनी फ्यूचर मेकर लाइफकेयर प्राइवेट लिमिटेड और उसके दो निदेशकों राधे श्याम तथा बंसीलाल के खिलाफ धन शोधन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दायर किया गया है।

पंचकूला में एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष आरोपपत्र दायर किया गया है। इसमें अभियुक्तों को उपयुक्त सजा देने और 261.35 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने का अनुरोध किया गया है।

ईडी के एक बयान के अनुसार, हरियाणा के निवासियों राधे श्याम और बंसी लाल ने फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड तथा एफएमएलसी ग्लोबल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनियां बनायीं। बयान में कहा गया, ‘‘इन कंपनियों के माध्यम से उन्होंने एक बहु-स्तरीय विपणन (एमएलएम) योजना की आड़ में देश के कई हिस्सों में विभिन्न पोंजी योजनाओं के जरिये निवेशकों को चूना लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?