लाइव न्यूज़ :

ईडी ने यूनिटेक समूह के खिलाफ पीएमएलए मामले में हेलिकाप्टर, 100 भूखंडों की कुर्की की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल्टी समूह यूनिटेक के खिलाफ जारी धनशोधन जांच के मामले में एक हेलिकाप्टर और मुंबई में 100 से अधिक भूखंडों की कुर्की की है। एजेंसी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

ईडी ने कहा कि मनी लांड्रिग निरोधक कानून (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत शिवालिक समूह और उसकी सहयोगी कंपनियों की इन संपत्तियों की कुर्की के शुरुआती आदेश जारी किये गये। किंग रोटोर्स एयर चार्टर्स प्रा. लि. के स्वामित्व वाले हेलिकाप्टर और मुंबई के शांता क्रूज क्षेत्र स्थित 101 भूखंडों का कुल मूल्य 81.10 करोड़ रुपये आंका गया है।

ईडी की यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक यह कार्रवाई यूनिटेक समूह के खिलाफ जारी जांच के तहत की गई है। भूखंडों का स्वामित्व जहां शिवालिक समूह के पास है वहीं हेलिकाप्टर की मालिक उसकी सहयोगी कंपनी है।

ईडी के मुताबिक जांच से पता चला है कि यूनिटेक समूह ने आपराधिक कृत्यों से की गई कमाई से 574 करोड़ रुपये की राशि शिवालिक समूह को जारी की जिसके बाद शिवालिक समूह की इकाइयों ने इन भूखंडों और हेलिकाप्टर की खरीदारी की।

ईडी ने इस साल की शुरुआत में यूनिटेक समूह और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था। एजेंसी का आरोप है कि यूनिटेक के मालिकों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा -- ने अवैध तरीके से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि साइप्रस और केमैन द्वीप भेज दी।

ईडी ने यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दायर की गई प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद दायर किया। दिल्ली पुलिस ने कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ गुरुग्राम के एक आवासीय परियोजना को कथित तौर पर पूरा नहीं करने के मामले सहित अन्य मामलों में एफआईआर दायर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम