लाइव न्यूज़ :

एक्शन में ED, पीएमएलए मामले कांग्रेस नेता अहमद पटेल से चौथी बार की पूछताछ

By भाषा | Updated: July 9, 2020 14:29 IST

अब तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष से 27 जून, 30 जून और दो जुलाई को हुए सत्रों में ईडी 27 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। पटेल ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वरिष्ठ नागरिकों के बाहर नहीं निकलने के दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय जाने से मना किया था जिसके बाद उनसे घर में पूछताछ की इजाजत दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देED ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल से उनके आधिकारिक आवास पर चौथे दौर की पूछताछ की।ईडी का तीन सदस्यीय दल राज्य सभा सांसद के 23, मदर टेरेसा क्रीसेंट आवास पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचा।

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने संदेसरा बंधु बैंक धोखाधड़ी एवं धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार सुबह वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल से उनके आधिकारिक आवास पर चौथे दौर की पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ईडी का तीन सदस्यीय दल राज्य सभा सांसद के 23, मदर टेरेसा क्रीसेंट आवास पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचा।

इससे पहले पटेल (70) से इस मामले में दो जुलाई को करीब 10घंटे तक पूछताछ की गई थी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया था कि ईडी के जांचकर्ताओं ने तीन सत्रों में उनसे 128 प्रश्न पूछे हैं। पटेल ने कहा था, ‘‘ यह मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न है और मुझे नहीं पता कि किसके दबाव में वे (जांचकर्ता) काम कर रहे हैं।’’

अब तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष से 27 जून, 30 जून और दो जुलाई को हुए सत्रों में ईडी 27 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। पटेल ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वरिष्ठ नागरिकों के बाहर नहीं निकलने के दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय जाने से मना किया था जिसके बाद उनसे घर में पूछताछ की इजाजत दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस नेता के बयान धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जा रहे हैं। पटेल से वडोदरा की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक फार्मास्यूटिकल कंपनी के प्रमोटर संदेसरा बंधुओं से कथित संबंधों के बारे में और नेता के परिजन के उनके साथ कथित लेन देन के बारे में पूछताछ की जा रही है।

एजेंसी ने पटेल के पुत्र फैसल और दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी से इस संबंध में पिछले साल पूछताछ की थी और उनके बयान दर्ज किए थे। इन दोनों से संदेसरा समूह के एक कर्मचारी सुनील यादव के बयान के संदर्भ में पूछताछ की गई जिसने एजेंसी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे।

सूत्रों ने बताया कि ईडी को दिए अपने बयान में यादव ने कहा कि उसने स्टर्लिंग बायोटेक के प्रमोटरों में से एक, चेतन संदेसरा के निर्देशों पर एक पार्टी के लिए ‘‘10 लाख रुपये का खर्च ’’वहन किया था जिसमें फैसल ने भाग लिया था। फैसल के लिए एक नाइट क्लब में प्रवेश की ‘‘व्यवस्था’’ की और एक बार उनके ड्राइवर को दिल्ली के खान मार्केट में ‘‘पांच लाख रुपए’’ दिए थे। सूत्रों ने बताया कि यादव ने एजेंसी से कहा कि यह नकदी ‘‘फैसल पटेल के लिए थी।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित