लाइव न्यूज़ :

ईडी ने बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मुंबई की कृषि उत्पाद कंपनी के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 13:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने करोड़ों रुपये की एक कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में मुंबई की एक कृषि उत्पाद कंपनी के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया है। ईडी मामले में धनशोधन संबंधी जांच कर रही है।

अशर एग्रो लिमिटेड और समूह की अन्य कंपनियों के प्रबंध निदेशक (एमडी) विनोद चतुर्वेदी को 17 सितंबर को "बैंक ऋण की धोखाधड़ी और गबन" के एक मामले में गिरफ्तार किया गया।

ईडी ने दावा किया कि चतुर्वेदी ने पूछताछ के दौरान उसके साथ सहयोग ना करते हुए कोई जानकारी नहीं दी।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 18 सितंबर को मुंबई में एक विशेष धनशोधन रोकथाम अदालत ने चतुर्वेदी को पांच दिनों की उसकी हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार पर चतुर्वेदी, उनकी कंपनी और मनोज पाठक नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ पीएमएलए का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया था कि "समूह ने बैंकों के एक गठजोड़ से ऋण लिया और उसका गबन कर लिया।"

ईडी ने आरोप लगाया, "इस मामले में अपराध से हासिल की गयी आय की पहचान की गयी है जो 915.65 करोड़ रुपये बतायी गयी है। प्रवर्तकों ने 15 शेल कंपनियों का गठन करने के बाद फर्जी लेनदेन किया।"

समूह की कंपनियों ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन समूह की कंपनियों के साथ भी "फर्जी" लेनदेन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें