लाइव न्यूज़ :

मंदी की मार: इस बार दिवाली बोनस में कर्मचारियों को फ्लैट और कार नहीं दे पाएंगे गुजरात के मशहूर हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया

By स्वाति सिंह | Updated: September 24, 2019 13:38 IST

सावजी ढोलकिया 2011 से हर साल अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस कार, जूलरी और फ्लैट देते रहे हैं। बीते वर्ष 2018 में उन्‍होंने दिवाली पर अपने प्रसिद्ध हरि कृष्णा ग्रुप की तरफ से बोनस के तौर पर 600 कर्मचारियों को कार और 900 कर्मचारियों को एफडी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देहीरा उद्योग वर्ष 2008 की मंदी से भी ज्‍यादा भीषण मंदी से गुजर रहा है।इसकी वजह से सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को हर साल की तरह बोनस नहीं दे पाएंगे।

अक्सर अपने कर्मचारियों को कीमती दिवाली बोनस देकर चौकाने वाले मशहूर हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने इस बात हाथ खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि हीरा उद्योग वर्ष 2008 की मंदी से भी ज्‍यादा भीषण मंदी से गुजर रहा है। इसकी वजह से वह अपने कर्मचारियों को हर साल की तरह बोनस नहीं दे पाएंगे। बता दें कि वह बोनस के तौर पर कार, जूलरी और फ्लैट देने के लिए मशहूर हैं।

खबरों के मुताबिक ढोलकिया ने बताया 'इस साल की मंदी वर्ष 2008 में आई मंदी से भी ज्‍यादा है। इस वक्त पूरा उद्योग जगत मंदी का शिकार हुआ है ऐसे में हम गिफ्ट का खर्च उठा कर कैसे दे सकते हैं? उन्होंने कहा 'पिछले सात महीने में हीरा उद्योग से 40 हजार लोगों की नौकरियां गई हैं। इसके अलावा जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, उनकी सैलरी 40 फीसदी तक घटा दी गई है।'

ढोलकिया ने कहा 'देश में भीषण मंदी की हालत में जो कंपनियां भी काम कर रही हैं, उन्‍हें मज़बूरी में जरूरत से कम काम करना पड़ रहा है। यह ऐसा पहला साल है जब हीरे की दिग्‍गज कंपनी डी बीयर्स को को अपना उत्‍पादन घटाना पड़ा है। बता दें कि सावजी ढोलकिया 2011 से हर साल अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस कार, जूलरी और फ्लैट देते रहे हैं।

साल 2015 की बात करें तो उन्होंने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर 491 कार और 200 फ्लैट बांटे थे। वहीं, 2014 में कर्मचारियों को इन्सेंटिव के तौर पर 50 करोड़ रुपये बांटे थे। बीते वर्ष 2018 में उन्‍होंने दिवाली पर अपने प्रसिद्ध हरि कृष्णा ग्रुप की तरफ से बोनस के तौर पर 600 कर्मचारियों को कार और 900 कर्मचारियों को एफडी दी थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन