लाइव न्यूज़ :

आर्थिक मंदीः बिके 2.02 लाख फ्लैट, 1.54 लाख करोड़ का कारोबार, शीर्ष सात शहरों की पहली तिमाही

By भाषा | Updated: October 23, 2019 16:28 IST

पिछले साल इसी अवधि की तुलना में बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रॉपर्टी से जुड़ी परामर्श देने वाली फर्म एनारॉक ने यह जानकारी दी। एक साल पहले की इसी अवधि में करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये के मकानों की बिक्री हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुरी ने कहा कि 2019 में जनवरी से सितंबर तक इन शहरों में करीब 2.02 लाख इकाइयों की बिक्री हुई।एक साल पहले इसी अवधि में लगभग 1.78 लाख घर बेचे गए थे।

सुस्त उपभोक्ता रुख के बावजूद देश के शीर्ष सात शहरों में 2019 की पहली तीन तिमाहियों में करीब 1.54 लाख करोड़ रुपये के मकानों की बिक्री हुई।

पिछले साल इसी अवधि की तुलना में बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रॉपर्टी से जुड़ी परामर्श देने वाली फर्म एनारॉक ने यह जानकारी दी। एक साल पहले की इसी अवधि में करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये के मकानों की बिक्री हुई थी।

कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 2019 में जनवरी से सितंबर तक इन शहरों में करीब 2.02 लाख इकाइयों की बिक्री हुई। एक साल पहले इसी अवधि में लगभग 1.78 लाख घर बेचे गए थे। मूल्य के आधार पर , सबसे ज्यादा आवास बिक्री मुंबई महानगर क्षेत्र में दर्ज की गई।

2019 में सितंबर तक मुंबई में 62,970 करोड़ रुपये कीमत के मकानों की बिक्री हुई। 2018 में यह आंकड़ा 47,240 करोड़ रुपये था। इस दौरान , 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मुंबई के बाद बेंगलुरु में 28,160 करोड़ रुपये मूल्य के मकान बिके। पिछले साल की इस अवधि की तुलना में इसमें सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सितंबर 2018 तक यह आंकड़ा 30,310 करोड़ रुपये था। पुरी के मुताबिक , पुणे में आवास बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 17,530 करोड़ रुपये पर रही। जनवरी-सितंबर 2018 में 13,275 करोड़ रुपये की आवास बिक्री हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 2019 में अब तक 24,860 करोड़ रुपये के मकानों की बिक्री हुई।

2018 की तीन तिमाहियों में यह आंकड़ा 21,600 करोड़ रुपये था। इस दौरान, 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। हैदराबाद और चेन्नई में 2019 में अब तक क्रमश: 9,400 करोड़ रुपये और 5,580 करोड़ रुपये की आवास बिक्री दर्ज की गई। कोलकाता में 5,850 करोड़ रुपये की आवास बिक्री हुई।

शीर्ष सात शहरों में 2019 की तीन तिमाहियों में चेन्नई का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। वहीं, 2019 की तीसरी तिमाही में शीर्ष सात शहरों में आवास बिक्री 17 प्रतिशत गिरकर 42,040 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की इसी तिमाही में 50,535 करोड़ रुपये के मकान बिके थे। 

टॅग्स :इंडियादिल्लीकोलकाताचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम