लाइव न्यूज़ :

पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दहाई अंक में होगी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:12 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई रेटिंग एजेंसी इक्रा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बाद राज्यों द्वारा स्थानीय प्रतिबंधों को हटाने के चलते आर्थिक सुधार ने गति पकड़ी है, लेकिन यह अभी भी 2019 के स्तर से पीछे है।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2020-21 के निचले आधार के मुकाबले अप्रैल-जून 2021 के दौरान दहाई अंक में बढ़ेगी, लेकिन अभी भी यह वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में देखे गए स्तर से कम रहेगी।

इक्रा ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी वर्ष दर वर्ष आधार पर दो अंकों में वृद्धि हासिल करेगी, हालांकि यह वित्त वर्ष 2019-20 के स्तर से पीछे रहेगी।’’

देशव्यापी लॉकडाउन के चलते वित्त वर्ष 2019-20 की जून तिमाही में जीडीपी में 23.7 प्रतिशत की कमी हुई थी और इसके चलते पूरे वित्त वर्ष के दौरान 7.3 प्रतिशत संकुचन हुआ।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि राज्यों द्वारा प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के बाद आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुआ है।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि मई 2021 के मुकाबले जून 2021 में 15 उच्च आवृत्ति संकेतकों में से 13 का प्रदर्शन वर्ष-दर-वर्ष आधार पर समान है।

उन्होंने आगे कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि सुधार की शुरुआत हो गई है, लेकिन जून 2021 में अधिकांश गैर-वित्तीय संकेतकों की मात्रा अप्रैल 2021 और जून 2019 के स्तरों की तुलना में कमजोर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल