लाइव न्यूज़ :

दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान : इंडिया रेटिंग्स

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर देश की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जबकि पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 9.4 प्रतिशत रहेगी। प्रमुख रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने यह अनुमान लगाया है। यह आम सहमति वाले वृद्धि दर के अनुमान से 0.1 प्रतिशत कम है।

रेटिंग एजेंसी का कहना है कि कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर लगातार नौ तिमाहियों में तीन प्रतिशत से अधिक रही है। इसकी वजह से अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर ऊंची रहेगी।

इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि कृषि क्षेत्र की ऊंची वृद्धि की वजह से उपभोक्ता खर्च बढ़ा है जिससे निजी अंतिम उपभोग खर्च में तेजी आई है।

एजेंसी ने कहा कि इसका एक अन्य प्रमुख कारण टीकाकरण में लगभग तीन गुना उछाल है, जो अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 89.02 करोड़ पर पहुंच गया। जून के अंत तक यह आंकड़ा 33.57 करोड़ था।

सरकार मंगलवार को जीडीपी आंकड़ों की घोषणा करेगी।

इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही कोविड की दूसरी लहर से प्रभावित थी, जिससे कार्यस्थल की गतिशीलता कम हो गई और इससे आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुईं।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि टीकाकरण की गति तेज होने के बाद कार्यस्थल की गतिशीलता में सुधार हुआ।

इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर ध्यान दे रही है जिससे निवेश गतिविधियों को समर्थन मिला है। ‘‘हमारा अनुमान है कि दूसरी तिमाही में निश्चित पूंजी सृजन करीब 8.5 प्रतिशत बढ़ेगा।’’

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही में सरकार का निवेश 51.9 प्रतिशत बढ़ा है जो चालू वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में 26.3 प्रतिशत बढ़ा था। इसी तरह 24 राज्यों का निवेश दूसरी तिमाही में 62.2 प्रतिशत बढ़ा है, जो पहली तिमाही में 98.4 प्रतिशत बढ़ा था। इसके बावजूद निजी निवेश या खर्च में पुनरुद्धार धीमा और कुछ क्षेत्रों तक सीमित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?