भारत में आर्थिक गतिविधयों में सुधार जारी, 2021-22 में वृद्धि 13.5 प्रतिशत रहने की संभावना: नोमूरा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 23:55 IST2021-02-15T23:55:13+5:302021-02-15T23:55:13+5:30

Economic activity continues to improve in India, growth likely to be 13.5 percent in 2021-22: Nomura | भारत में आर्थिक गतिविधयों में सुधार जारी, 2021-22 में वृद्धि 13.5 प्रतिशत रहने की संभावना: नोमूरा

भारत में आर्थिक गतिविधयों में सुधार जारी, 2021-22 में वृद्धि 13.5 प्रतिशत रहने की संभावना: नोमूरा

नयी दिल्ली, 15 फरवरी जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमूरा का कहना है कि भारत में आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने की कगार पर हैं और वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 13.5% रहेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी और इससे निपटने के लीए आवागमन पर सार्वजनिक पाबंदियों से बुरी तरह प्रभावित होकर अब सुधार की राह पर है।

नोमूरा का आर्थिक गतिविधियों के संकेतक सूचकांक ‘नोमूरा इंडिया बिजनेस रिजर्वेशन इंडेक्स 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में सुधर कर 98.1 अंक पर पहुंच गया। एक सप्ताह पूर्व यह सूचकांक 95.9 अंक पर था।

चालू वित्त वर्ष में महामारी के असर के कारण भारत के सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी में 7.7% का संकुचन होने का अनुमान है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 10.5% रहने का अनुमान लगाया है। नोमूरा ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 6.7 प्रतिशत की गिरावट आएगी।

इस वित्तीय सेवा फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2021- 22 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि 13.5% रहेगी।.

नोमूरा की इस साप्ताहिक रपट के अनुसार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान आवागमन की दशाओं में सुधार के संकेत है। बिजली की मांग 0.1 प्रतिशत कम जरूर दिखी पर यह इससे पिछले सप्ताह इसमें 9.6 प्रतिशत के उछाल का प्रभाव हो सकता है। श्रमिक सहभागिता अनुपात एक सप्ताह पहले के 40.9 प्रतिशत से घट कर 40.5 प्रतिशत पर आ गया।

नोमूरा का कहना है कि, ‘ इन आंकड़ों से हमारे इस दृष्ट्रिकोण को समर्थन मिलता है कि सप्ताह दर सप्ताह गतिविधियों में सुधार है। अनुमान है कि सालाना आधार पर जीडीपी वृद्धि दर गिरावट से उबर कर 2020 की चौथी तिमाही में 1.5 प्रतिशत (तीसरी तिमाही में यह 7.5 प्रतिशत गिरी थी) और 2021 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च 21) में 2.1 प्रतिश्त रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Economic activity continues to improve in India, growth likely to be 13.5 percent in 2021-22: Nomura

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे