लाइव न्यूज़ :

ईजी ट्रिप प्लानर्स का आईपीओ आठ मार्च को खुलेगा, मूल्य दायरा 186-187 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च ऑनलाइन यात्रा कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स का 510 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आठ मार्च को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 186-187 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

ईजी ट्रिप प्लानर्स ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा।

आईपीओ के तहत कंपनी के प्रवर्तक निशांत पिट्टी तथा रिकान्त पिट्टी दोनों 255-255 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

निशान्त के पास कंपनी की 49.81 प्रतिशत तथा रिकान्त के पास 49.68 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एजमाईट्रिप.कॉम का परिचालन ईजी ट्रिप प्लानर्स प्राइवेट लि. करती है। तीन दिन का आईपीओ 10 मार्च को बंद होगा।

एंकर निवेशक पांच मार्च को कंपनी के शेयर खरीद सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई