लाइव न्यूज़ :

भारत में ईयरबड्स की बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में 723 प्रतिशत बढ़ी : काउंटरपॉइंट

By भाषा | Updated: November 25, 2020 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर देश में ईयरबड्स (ट्रू वायरलेस स्टीरियो-टीडब्ल्यूएस) की बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 723 प्रतिशत बढ़ी। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रपट के मुताबिक समीक्षावधि इसकी बिक्री 60 लाख इकाई रही।

रपट में कहा गया है, ‘‘ यह उन कुछ श्रेणियों में से है जो आर्थिक नरमी के असर को झेलने में समर्थ रहा है। एक ही तिमाही में इसकी बिक्री में सर्वाधिक ऊंची वृद्धि दर्ज की गयी है।

रपट के अनुसार सबसे अधिक 18 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी बोट की रही। इसके बाद शियोमी की 16 प्रतिशत, रीयलमी की 12 प्रतिशत, जेबीएल की आठ प्रतिशत और एप्पल की 6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रही।

काउंटरपॉइंट रिसर्च में एसोसिएट अनाम पाढ़ा ने कहा कि त्यौहारी मौसम की शुरुआत से पहले ही बाजार में माल की मौजूदगी थी। साथ ही वनप्लस, वीवो, इन्फिनिक्स जैसे ब्रांड की ओर से नयी पेशकशों ने भी टीडब्ल्यूएस की बिक्री बढ़ाने में मदद की।

इसके अलावा कोविड-19 के चलते घर से कामकाज करने के चलते भी लोगों के बीच इसकी मांग बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार