लाइव न्यूज़ :

ई-स्कूटर की बिक्री दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये के पार: ओला

By भाषा | Updated: September 17, 2021 12:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर ओला के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि उसके एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये को पार कर गई है।

अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने अभी खरीद प्रक्रिया को रोक दिया है, लेकिन दिवाली के समय पर एक नवंबर को बिक्री फिर शुरू होगी।

ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू की थी, जो दो संस्करणों - ओला एस1 और एस1 प्रो, में आता है। कंपनी ने पहले दिन 600 करोड़ रुपये के स्कूटर बेचे।

अग्रवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ईवी युग का दूसरा दिन पहले दिन से भी बेहतर था! दो दिनों में बिक्री 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई! खरीद विंडो एक नवंबर को फिर से खुल जाएगी।’’

उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ग्राहकों ने ई-स्कूटर के लिए जो उत्साह दिखाया, वह पूरे समय बना रहा।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘कुल दो दिनों में हमने बिक्री के लिहाज से 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की! यह न केवल मोटर वाहन उद्योग में अभूतपूर्व है, बल्कि यह भारतीय ई-कॉमर्स में एकल उत्पाद के लिए एक दिन में (मूल्य के हिसाब से) सबसे अधिक बिक्री है। इतिहास! हम वास्तव में एक डिजिटल भारत में रह रहे हैं। ’’

ओला ई-स्कूटर की आपूर्ति अक्टूबर 2021 से शुरू होगी। खरीदारों को खरीद के 72 घंटों के भीतर अनुमानित डिलीवरी तारीख के बारे में बताया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?