लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में ई-कुबेर भुगतान प्रणाली शुरु

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:54 IST

Open in App

जम्मू, 18 फरवरी जम्मू-कश्मीर में सरकारी भुगतानों के लिए बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ई-कुबेर भुगतान प्रणाली शुरू की गयी । एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

वित्तीय आयुक्त (वित्त) अरुण कुमार मेहता ने भारतीय रिजर्व बैंक के (जम्मू) कार्यालय के महाप्रबंधक, संदीप मित्तल और वित्त विभाग के लेखा एवं कोषाधिकारी, महानिदेशक, महेश दास की मौजूदगी में इस नई प्रणाली की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि रिजर्वबैंक की नई भुगतान प्रणाली के लागू होने से अब सरकारी, भुगतानों के उद्देश्य वाले पुरानी प्रणाली बदल जाएगी।

प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के पेंशन सहित सभी प्रकार के सरकारी भुगतान रिजर्वबैंक के ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे।’’ प्रणाली एक बार में 50,000 लेनदेन करने में सक्षम है, जबकि सरकार से संबंधित सभी वित्तीय लेनदेन बिना किसी मध्यस्थ बैंक के सीधे रिजर्वबैंक के साथ निपटाए जाएंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि यह प्रणाली, भुगतान में होने वाली देरी को खत्म करेगी और पेपर वाउचर के जोखिम को भी खत्म करेगी। जम्मू-कश्मीर ई-कुबेर भुगतान प्रणाली के संस्करण 2.9 को लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?