लाइव न्यूज़ :

E-commerce company Zepto: जेप्टो ने दिखा दिया दम!, 5,560 करोड़ रुपये जुटाए, बाजार पूंजीकरण 3.6 अरब डॉलर, एक साल में तीन गुना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2024 12:09 IST

E-commerce company Zepto: कंपनी के हालिया वित्तपोषण चरण में एवेनीर, लाइटस्पीड, एवरा जैसे नए निवेशकों के साथ-साथ ग्लेड ब्रुक, नेक्सस, स्टेपस्टोन, गुडवाटर और लैशी ग्रूम जैसे पुराने निवेशकों ने भी भाग लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे29 महीनों में शून्य से एक अरब से अधिक की बिक्री पर पहुंच गए हैं।पहले किसी भी अन्य इंटरनेट कंपनी की तुलना में तेज है।सालाना आधार पर 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर रहे हैं।

E-commerce company Zepto: ई-कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने वित्तपोषण के हालिया चरण में 66.5 करोड़ डॉलर (लगभग 5,560 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि इससे उसका बाजार पूंजीकरण 3.6 अरब डॉलर हो गया है, जो एक साल में लगभग तीन गुना हो गया है। मुंबई के इस स्टार्टअप द्वारा 1.4 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 23.5 करोड़ डॉलर जुटाने के एक वर्ष से भी कम समय बाद यह विशाल धनराशि जुटाई गई है। कंपनी के हालिया वित्तपोषण चरण में एवेनीर, लाइटस्पीड, एवरा जैसे नए निवेशकों के साथ-साथ ग्लेड ब्रुक, नेक्सस, स्टेपस्टोन, गुडवाटर और लैशी ग्रूम जैसे पुराने निवेशकों ने भी भाग लिया।

जेप्टो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित पालिचा ने कहा, “हम 29 महीनों में शून्य से एक अरब से अधिक की बिक्री पर पहुंच गए हैं, जो कि हमसे पहले किसी भी अन्य इंटरनेट कंपनी की तुलना में तेज है। इस समय एक अरब डॉलर से अधिक के आधार पर भी, हम सालाना आधार पर 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर रहे हैं।”

 

टॅग्स :शेयर बाजारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो