लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी सप्ताह के पहले चार दिनों 2.7 अरब डॉलर की बिक्री की : रेडसिर

By भाषा | Updated: October 9, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर ई-कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी सप्ताह के पहले चार दिनों में लगभग 2.7 अरब डॉलर की बिक्री की। यह आंकड़ा 4.8 अरब डॉलर का सकल माल मूल्य अंक हासिल करने की राह पर हैं। सलाहकार कंपनी रेडसीर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रेडसीर कंसल्टिंग ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि त्योहारी बिक्री के पहले सप्ताह के दौरान ऑनलाइन मंचों का सकल माल मूल्य सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 4.8 अरब डॉलर हो जाएगा।

रेडसीर ने अपनी 'मिड-फेस्टिव चेक इन' रिपोर्ट में कहा, "अक्टूबर के पहले सप्ताह (दो से पांच अक्टूबर) के त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स मंचों ने लगभग 2.7 अरब डॉलर की बिक्री की। यह आंकड़ा 4.8 अरब डॉलर का सकल माल मूल्य अंक हासिल करने की राह पर हैं।"

सलाहकार कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैलेंडर वर्ष 2020 में त्योहारी सप्ताह के पहले चार दिनों में हुई बिक्री त्योहारी सप्ताह की कुल बिक्री का 63 प्रतिशत हिस्सा रहा। यह हिस्सा इस वर्ष 57 प्रतिशत रहा।

बिक्री के पहले चार दिनों के दौरान स्मार्टफोन ने सकल माल मूल्य में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार