लाइव न्यूज़ :

कोविड की लहर के बीच कर्मचारियों की सुरक्षा, सुरक्षित डिलिवरी पर ध्यान दे रही हैं ई-कॉमर्स कंपनियां

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल कोविड की दूसरी लहर की वजह से लागू रात्रि कर्फ्यू तथा सप्ताहांत लॉकडाउन के बीच ई-कॉमर्स कंपनियों के मंच पर ऑर्डर बढ़ गए हैं। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियां अपने डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों और अन्य भागीदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने करने के लिए कदम उठा रही है। साथ ही वे उपभोक्ताओं को सुरक्षित आपूर्ति पर भी ध्यान दे रही हैं।

उद्योग के वरिष्ठ कार्यकारियों के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में किराना, अनिवार्य उत्पाद मसलन सैनिटाइजर और मास्क, किताबों, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरणों की मांग बढ़ी है।

ऑनलाइन किराना कंपनी ग्रोफर्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित बाजारों में मांग में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पैकेटबंद सामान मसलन रेडी टू ईट और रेडी टू कुक में मांग 80 प्रतिशत बढ़ी है। फ्रोजन उत्पादों की मांग 500 प्रतिशत तक बढ़ गई है जबकि पैकेटबंद दूध और दुग्ध उत्पादों की मांग 150 प्रतिशत तक बढ़ गई है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन शहरों में ऑर्डर के मूल्य में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि कई राज्य सरकारों ने सख्त लॉकडाउन नियम लागू किए हैं। ऐसे में कंपनी ने ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से आपूर्ति के लिए अपनी क्षमता बढ़ाई है। ग्रोफर्स ने देशभर में लोगों को टीका लगवाने को प्रोत्साहित करने के लिए यूनिसेफ से भी भागीदारी की है।

अमेजन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारी टीम और ग्राहकों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। हम अपने नेटवर्क पर भागीदारों को जांच की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी आरटी-पीसीआर जांच का खर्च उठा रहे हैं। इससे हम महाराष्ट्र में रात्रि कर्फ्यू और सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान आपूर्ति सुनिश्चित कर पा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी भागीदारों की सुरक्षा के लिए सामाजिक दूरी दिशानिर्देशों, चेहरे को ढंकने और रोजाना तापमान की जांच आदि का कड़ाई से अनुपालन कर रही है।

स्नैपडील के प्रवक्ता ने कहा कि देश के कई हिस्सों में अंकुश लगने के बाद अब लोग घर पर सुरक्षित बैठकर खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर ऑर्डर बढ़े है। लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में ऑर्डर अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत