लाइव न्यूज़ :

द्वारका एक्सप्रेस-वे परियोजना अगले साल स्वतंत्रता दिवस तक हो जाएगी पूरी: गडकारी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली , चार मार्च केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी को उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेस-वे (एनएच-248 बीबी) का निर्माण कार्य अगले साल स्वतंत्रता दिवस तक पूरा हो जाएगा।

गडकरी ने बृहस्पतिवारक देश के इस पहले शहरी एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा और निरीक्षण किया। अनुमानित 8,662 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह मार्ग 29 किलो मीटर का होगा और दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ेगा।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार गडकारी ने ‘आशा व्यक्त की कि अगले साल स्वतंत्रता दिवस से पहले इस एक्सप्रेस वे का कार्य पूरा हो जाएगा।’’

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह भारत में खम्भों पर बनाया जाने वाला पहला शहरी एक्सप्रेसवे होगा और दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने में बहुत मदद करेगा।’ इस परियोजना में पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग 12,000 पौध लगाये गये है।

उन्होंने कहा, ‘इस अनुभव का, देश भर में जगह जगह उपयोग किया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि 8-लेन वाले इस राजमार्ग के निर्माण के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 के दिल्ली-गुरुग्राम खंड पर 50-60 प्रतिशत दबाव कम होगा। इस पर इस समय रोज तीन लाख से अधिक यात्री कारें चलती हैं।

गडकरी ने यह भी कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे परियोजना लगभग 50 हजार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।

मंत्री ने कहा कि यह परियोजना पूरी हो जाने के बाद, यह भारत के इंजीनियरिंग क्षेत्र में चमत्कारी होगी क्योंकि इसमें कई अनूठी विशेषताएं हैं। इस परियोजना में भारत में सबसे लंबी (3.6 किलोमीटर) और चौड़ी (8 लेन) वाली शहरी सड़क सुरंग होगी। परियोजना के सड़क नेटवर्क में चार स्तर भी शामिल होंगे, अर्थात्, सुरंग / अंडरपास, ग्रेड-रोड, एलिवेटेड फ्लाईओवर और फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाईओवर शामिल हैं।

परियोजना में स्टील की कुल अनुमानित खपत दो लाख टन है, जो एफिल टॉवर की तुलना में 30 गुना अधिक है। कंक्रीट की कुल अनुमानित खपत 20 लाख क्यूबिक टन होगी जो बुर्ज खलीफा इमारत की छह गुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?