लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में परोपकार पर व्यवसायी घरानों का खर्च तीन गुना हो 12,000 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च देश में कोरोना काल के दौरान व्यवसायी घरानों की निजी स्तर पर किए गए परोपकारी कार्यों में काफी तेजी आई है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान व्यावसायिक घरानों का परोपकार इस तरह का व्यय 12,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह 2019 के बाद समूचे निजी क्षेत्र के ऐसे खर्च में हुई वृद्धि का करीब दो तिहाई रहा है।

भारत परोपकार रिपोर्ट 2021 के मुताबिक व्यवसायी घरानों द्वारा परोपकारी गतिविधियों के लिये दिया गया धन 2020 में तीन गुणा बढ़कर 12,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह रिपोर्ट बेन एण्ड कंपनी एण्ड डासरा के सहयोग से तैयार किया गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2020 में पूरे निजी क्षेत्र से परोपकार के लिए दिया गया धन 64,000 करोड़ रुपये रहा जिसमें से 20 प्रतिशत व्यावसायिक घरानों की और निजी स्तर पर खर्च किया गया। इस सकल परोपकारी धन में विदेश से प्राप्त धन, कंपनियों, खुदरा और धनी व्यक्तियों और परिवारों द्वारा दिया गया धन शामिल है। इसमें अकेले इन घरानों की ओर से दिया गया धन ही 12,000 करोड़ रुपये के करीब रहा है।

दूसरों के कल्याण और सहायता के लिये दिये जाने वाले इस धन में विदेशी योगदान समग्र वित्त पोषण का एक चौथाई रहा है, वहीं घरेलू कंपनियों का अनुदान जिसे कंपनी की सामाजिक जवाबदेही (सीएसआर) के तौर पर जाना जाता है, 28 प्रतिशत रहा। वहीं खुदरा निवेशकों ने इसमें 28 प्रतिशत योगदान किया है।

इसके मुताबिक बड़े घरानों के स्तर पर किया गया परोपकार महामारी के दौरान काफी मजबूत साबित हुआ है और इसमें और वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इसमें कहा गया है कि भारत की यह संस्कृति रही है --जरूरतमंद की मदद की जानी चाहिये।

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यावसायिक घराने यदि अपने पूरे सामर्थ्य के साथ परोपकार करें तो इस काम के लिए इतनी राशि उपलब्ध हो सकती है जो कि भारत में परोपकार के लिए समग्र धन को दोगुना कर सकती है और यह भारत के विकास एजेंडा को एक नई दिशा दे सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?