लाइव न्यूज़ :

दुर्गा पूजा पर टिकी हैं प. बंगाल के पर्यटन उद्योग की उम्मीदें

By भाषा | Updated: October 10, 2021 14:42 IST

Open in App

(अमिताभ रॉय)

कोलकाता, 10 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन उद्योग में तेजी आने के बीच दुर्गा पूजा त्योहारी सीजन के लिए बुकिंग उम्मीद से ज्यादा बढ़ गई है। पर्यटन संचालकों ने यह बात कही।

उद्योग के सूत्रों के अनुसार, महामारी की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच दुर्गा पूजा के दौरान यात्राओं के लिए बुकिंग जोरों पर है।

ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल पंजाबी ने कहा, ‘‘कई लोग पारिवारिक मेल-जोल करने के लिए पर्यटन स्थलों की यात्रा कर रहे हैं, जो प्रतिबंधों के कारण लंबे समय से एक-दूसरे से नहीं मिल पाए थे।’’

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘इस बार प्रतिक्रिया और बुकिंग हमारी अपेक्षाओं से बहुत अधिक है। हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यदि आप इसकी तुलना कोविड-पूर्व समय से करते हैं, उदाहरण के लिए, 2019 से, तो पुनरुद्धार लगभग 60 प्रतिशत है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ेगा।”

एसोसिएशन फॉर कंजर्वेशन ऑफ टूरिज्म के संयोजक राज बसु ने कहा कि कोविड सुरक्षा मानदंडों को ध्यान में रखते हुए कई यात्री इस बार शांत स्थलों में अधिक रुचि ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग कई पर्यटक स्थलों पर जाने के बजाय कम से कम तीन से चार दिन तक एक ही स्थान पर रहना पसंद कर रहे हैं।’’

बसु ने कहा कि इस त्योहारी सीजन के लिए उत्तर बंगाल के चार जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में पर्यटकों ने विशेष रुचि दिखाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकांश ग्रामीण पर्यटन स्थलों जैसे सित्तोंग, तगदाह, तिंचुले, पेडोंग को दुर्गा पूजा के लिए बुक किया गया है और दिवाली और क्रिसमस की छुट्टियों के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?