लाइव न्यूज़ :

टिकाऊ उपभोक्ता सामान उद्योग को त्योहारी सीजन में बिक्री में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 19, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली 19 सितंबर टिकाऊ उपभोक्ता सामान उद्योग को मुद्रास्फीति दबाव और चिपसेट की कमी के बावजूद इस साल त्योहारी सीजन की बिक्री में दो अंकीय वृद्धि की उम्मीद है।

पैनासोनिक, एलजी, हायर, गोदरेज अप्लायंसेज एंड लॉयड्स जैसी कंपनियां बड़े स्क्रीन वाले टीवी, फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन और बड़ी क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर श्रेणी में और अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रही हैं।

कंपनियां त्योहारी सीजन के लिए अपनी आपूर्ति श्रृंखला और उत्प़ादों के भंडार को तैयार कर रही हैं। त्योहारी सीजन उत्तर भारत के राज्यों में दशहरा से शुरू होगा और दिवाली तक चलेगा।

कंपनियों की सालाना बिक्री में त्योहारी सीजन का हिस्सा आमतौर पर 30 प्रतिशत का रहता है।

पैनासोनिक इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम स्मार्ट 4के एंड्रॉइड टीवी, एसी (एचयू सीरीज), रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव समेत अन्य उपकरणों की मांग में लगातार वृद्धि देख रहे हैं।’’

वही दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी एलजी ने त्योहारी सीजन से पहले कई प्रमुख उत्पाद बाजार में उतारे हैं।

एलजी इंडिया के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट योजना) दीपक बंसल ने कहा, "वर्तमान में ग्राहकों/उपभोक्ताओं का रुख सकरात्मक बना हुआ है। घर से काम करने के बढ़ते चलन के बीच टिकाऊ उपभोक्ता सामान की मांग बढ़ी है।"

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी अलग-अलग श्रेणियों के प्रीमियम उत्पादों की बिक्री में अच्छी वृद्धि देख रही है।

हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष एरिक ब्रागेंजा ने कहा कि यह साल ग्राहकों के लिए कई तरह से चुनौतीपूर्ण रहा है क्योंकि महामारी ने उन्हें घरों तक सीमित कर दिया है। इससे ग्राहकों और बड़े पैमाने पर घरेलू उपकरण उद्योग के व्यवहार में भी बदलाव आया है। ‘‘शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों की धारणा सकारात्मक रहेगी।’’

गोदरेज अप्लायंसेज के कारोबार प्रमुख और कार्यकारी उपाध्यक्ष कमल नंदी ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर की चिंताओं के बावजूद टीकाकरण से सकारात्मक उपभोक्ता भावना को आगे बढ़ाने में मदद मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "त्योहारी सीजन आमतौर पर हमारे लिए सालाना बिक्री में 30 प्रतिशत का योगदान देता है। हम मांग में सुधार के उत्साहजनक संकेत देख रहे हैं। त्योहारों के दौरान हम बिक्री में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?