लाइव न्यूज़ :

दुकाती ने पेश किया बीएस-6 स्क्रैम्बलर, कीमतें आठ लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी सुपरबाइक बनाने वाली इटली की कंपनी दुकाती ने शुक्रवार को भारत में भारत स्टेज-6 स्क्रैम्बलर रेंज की पेशकश की। इसकी कीमतें 7.99 लाख रुपये से शुरू हैं।

दुकाती इंडिया ने एक बयान में कहा कि भारत के लिये मॉडल वर्ष 2021 के स्क्रैम्बलर रेंज में अब स्क्रैम्बलर आइकॉन, आइकॉन डार्क और 1100 डार्क प्रो शामिल हैं, जिनकी कीमतें क्रमशः (एक्स शोरूम) 8.49 लाख रुपये, 7.99 लाख रुपये, और 10.99 लाख रुपये हैं।

दुकाती इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) बिपुल चंद्र ने कहा कि स्क्रैम्बलर रेंज हमेशा ग्राहकों के बीच पसंदीदा रही है और यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रेंज है।

कंपनी भारत में पहले से स्क्रैम्बलर 1100 प्रो और 1100 स्पोर्ट प्रो की बिक्री कर रही है।

कंपनी ने कहा कि नयी रेंज के लिये दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरू, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई में सभी दुकाती डीलरशिप में बुकिंग शुरू हो चुकी है। इनकी डिलिवरी 28 जनवरी से शुरू हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?