लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया घटकर 3,895 करोड़ रुपये : सरकार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया घटकर 3,895 करोड़ रुपये रह गया है। 2017 में गन्ना किसानों का बकाया 10,661 करोड़ रुपये था।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोयल ने कानपुर के राष्ट्रीय चीनी संस्थान के दीक्षांत समारोह का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करते हुए यह बात कही। गोयल के पास वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्रालय का प्रभार है।

अपने संबोधन में गोयल ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए गन्ने की उत्पादकता तथा उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।

गोयल ने कहा कि चीनी उद्योग उत्पादकता बढ़ाकर लाखों किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर सकता है।

उन्होंने कहा कि संस्थान और उसके विद्यार्थियों को गन्ना किसानों की 50 लाख हेक्टेयर जमीन की उत्पादकता और मूल्य वर्धन की दिशा में प्रयास करना चाहिए। गोयल ने बताया कि 2020-21 में देश का चीनी निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 71 लाख टन रहा है।

गोयल ने कहा कि 2020-21 में गन्ना किसानों के 92 प्रतिशत बकाया का भुगतान किया गया है। यह किसी एक चीनी सत्र का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?