लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः खरीद लो सोना, हुआ बेहद सस्ता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 17, 2018 08:56 IST

स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से मुख्य रूप से सोने में गिरावट आई. हालांकि, वैश्विक बाजार के मजबूत रुख से यह गिरावट सीमित रही. उन्होंने कहा कि रुपए में मजबूती से आयात सस्ता हुआ है.

Open in App

नई दिल्ली, 17 नवंबर: स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 235 रुपए टूटकर 32,015 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया. औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट पूछताछ से चांदी 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से मुख्य रूप से सोने में गिरावट आई. हालांकि, वैश्विक बाजार के मजबूत रुख से यह गिरावट सीमित रही. उन्होंने कहा कि रुपए में मजबूती से आयात सस्ता हुआ है. इस वजह से भी बहुमूल्य धातुओं में गिरावट आई. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया दिन में कारोबार के दौरान 25 पैसे की बढ़त के साथ 71.72 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया.

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 235-235 रुपए टूटकर क्रमश: 32,015 रुपए और 31,865 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया. बृहस्पतिवार को सोना 350 रुपए मजबूत हुआ था. गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्तर पर कायम रहे. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,216.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

चांदी भी मजबूत होकर 14.39 डॉलर प्रति औंस रही. चांदी हाजिर छिटपुट पूछताछ के बीच 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 147 रुपए की बढ़त के साथ 36,818 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!