लाइव न्यूज़ :

मौजूदा वित्तीय संकट की वजह, प्राधिकरणों के पास अटका धन:आईएलएंडएफएस

By भाषा | Updated: September 13, 2018 00:08 IST

वित्तीय संकट से जूझ रही कंपनी आईएलएंडएफएस ने दावा किया कि यदि प्राधिकरणों के पास फंसा 16 हजार करोड़ रुपया समय से जारी कर दिया गया होता तो मौजूदा संकट खड़ा नहीं होता।

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर: वित्तीय संकट से जूझ रही कंपनी आईएलएंडएफएस ने दावा किया कि यदि प्राधिकरणों के पास फंसा 16 हजार करोड़ रुपया समय से जारी कर दिया गया होता तो मौजूदा संकट खड़ा नहीं होता। कंपनी इस महीने की शुरुआत में सिडबी के 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज समय पर चुकाने में असफल रही है। 

कंपनी ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में यह दावा किया है। पीटीआई- भाषा के पास मौजूद पत्र की प्रतिलिपि में कंपनी ने कहा, ‘‘हमारे मामले में प्राधिकरणों के पास फंसे पैसे जो कि करीब 16 हजार करोड़ रुपये हैं, का समय से भुगतान किया गया होता तो हम ऐसी स्थिति में कभी नहीं फंसते।’’ 

प्रबंधन ने यह भी दावा किया कि 15 सितंबर को निदेशक मंडल की बैठक के बाद स्थितियां और स्पष्ट हो जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि कंपनी के ऊपर करीब करीब 91 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। इनमें से 57 हजार करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों का कर्ज है। कंपनी इसी महीने सिडबी के एक हजार करोड़ रुपये का ऋण लौटाने में असफल रही है।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम