लाइव न्यूज़ :

डुकाटी ने भारत में पैनिगेल वी4 और डाईवेल 1260 के नये संस्करण लांच किए

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून इटली की सुपरबाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में अपनी दो बाइक - पैनिगेल वी4 और डाईवेल 1260 के नये संस्करण लांच किए हैं।

भारत स्टेज-6 (बीएस6) उत्सर्जन मानक वाली पैनिगेल वी4 और वी4 एस बाइक की कीमत क्रमश: 23.50 लाख रुपए और 28.40 लाख रुपए रखी गयी है। वहीं डाईवेल 1260 और 1260 एस की कीमत क्रमश: 18.49 लाख रुपए और 21.49 लाख रुपए है। ये सभी एक्स-शोरुम कीमतें हैं।

कंपनी ने 2021 में भारत में 12 बाइक लांच करने की योजना बनायी थी और नये मॉडल लांच करने के साथ वह अब तक आठ बाइक बाजार में उतार चुकी है।

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा, "हमने 2021 के लिए बीएस6 बाइक लांच करने की आक्रामक योजना बनायी थी और मुझे इस बात की खुशी है कि हम इसपर खरे उतरे हैं। पैनिगेल वी4 एवं वी4 एस और डाइवेल 1260 एवं 1260 एस दोनों ही हमारे पूरी बाइक श्रृंखला में एक रोचक जुड़ाव है और इससे हमें अपने उत्पादों की श्रृंखला को और विवध बनाने के लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा