लाइव न्यूज़ :

डीटीएच उद्योग का ढांचा मध्यम से दीर्घावधि में आकर्षक : विट्टल

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) का मौजूदा ढांचा मध्यम से दीर्घावधि में आकर्षक बना हुआ है। भारती एयरटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल का कहना है कि केबल कन्वर्जन और स्ट्रीमिंग सेवाओं आदि की वजह से इस क्षेत्र के अभी आगे बढ़ने के अवसर हैं।

एयरटेल ने टीवी खंड में 4,85,000 डीटीएच ग्राहक जोड़े हैं। अब डीटीएच क्षेत्र में एयरटेल दूसरे नंबर की कंपनी बन चुकी है।

दिसंबर, 2020 में कंपनी के डिजिटल ग्राहकों की संख्या 1.78 करोड़ थी।

विट्टल ने तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद निवेशक कॉल में कहा, ‘‘इस कारोबार की प्रमुख विशेषता इसकी प्रतिस्पर्धी क्षमता और सतत प्रदर्शन है। राजस्व वृद्धि के मामले में हमने अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। अब हम डीटीएच उद्योग में दूसरे नंबर पर हैं।’’

डीटीएच कारोबार के परिदृश्य के बारे में विट्टल ने कहा कि उद्योग का ढांचा इसे मध्यम से दीर्घावधि में आकर्षक बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?