लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने गोदरेज, नौ अन्य कंपनियों के साथ ऑक्सीजन जेनरेटर विनिर्माण का करार किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:25 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गोदरेज एंड बॉयस (जीएंडबी) सहित निजी क्षेत्र की 10 कंपनियों के साथ ऑक्सीजन जेनरेटर के विनिर्माण के लिए अनुबंध किया है।

जीएंडबी की इकाई गोदरेज प्रीसिशन इंजीनियरिंग (जीपीई) को डीआरडीओ प्रयोगशाला डिफेंस बायो-इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेकेनिकल लैब से ऑक्सीजन जेनरेटर के विनिर्माण का ऑर्डर मिला है। जीएंडबी ने बयान में यह जानकारी दी।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान देशभर में ऑक्सीजन का भारी संकट हो गया था, जिसकी वजह से राज्य की एजेंसियों को लोगों का जीवन बचाने के लिए देश में सभी उपलब्ध स्रोतों से ऑक्सीजन मंगानी पड़ी थी। उस समय सड़क मार्ग में टैंकरों से लेकर रेलवे और हवाई मार्ग से ऑक्सीजन का प्रबंध करना पड़ा था।

बयान में कहा गया है कि मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेटर का पहला बैच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश के अस्पतालों में लगाया गया है।

बयान में कहा गया है कि प्रत्येक जेनरेटर प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है जो 50 मरीजों की जरूरत को पूरा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?