लाइव न्यूज़ :

डॉ रेड्डीज चालू वित्त वर्ष में 1,000 करोड़ रुपये तक पूंजीगत व्यय करेगी

By भाषा | Updated: May 24, 2021 12:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने चालू वित्त वर्ष के दौरान करीब 1,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य तय किया है और कंपनी चालू वित्त वर्ष में और उससे आगे अपने वृद्धि रुझान को बनाए रखने के लिए सकारात्मक है।

हैदराबाद की कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इरेज इजराइली ने विश्लेषक कॉल में कहा, ‘‘अगर सब कुछ ठीक रहा तो पूंजीगत व्यय पिछले वित्त वर्ष के समान ही रहेगा, या शायद थोड़ा अधिक होगा।’’

उन्होंने कहा, हालांकि यह कोविड के हालात पर निर्भर करेगा कि कंपनी वित्त वर्ष के दौरान कितना निवेश कर पाएगी।

चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि संभावनाओं पर इजरायली ने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी के कारण मौजूदा कारोबारी माहौल अनिश्चित बना हुआ है। हमारा मानना है कि नींव ठोस है और वित्त वर्ष 2021-22 में तथा उसके बाद भी वृद्धि को बनाए रखने के लिए हमारे पास कई कारक हैं।’’

उन्होंने कहा कि डॉ रेड्डीज के पास 31 मार्च, 2021 तक 751 करोड़ रुपये की शुद्ध अधिशेष नकदी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार