लाइव न्यूज़ :

डा.रेड्डीज ने कोविड-19 की दवा 2-डीजी पेश की, शुरू में सरकारी, निजी अस्पतालों को करेगी आपूर्ति

By भाषा | Updated: June 28, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने कोविड-19 के इलाज में काम आने वाली दवा 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को वाणिज्यिक रूप से पेश कर दिया है। इस दवा के एक पैकेट (सैशे) की कीमत 990 रुपये है।

डॉ. रेड्डीज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वह इस दवा की आपूर्ति प्रमुख सरकारी के साथ निजी अस्पतालों को भी करेगी।

कंपनी ने कहा कि शुरुआती सप्ताहों में वह इस दवा को महानगरों और पहली श्रेणी के शहरों के अस्पतालों को उपलब्ध कराएगी। बाद में देश के अन्य हिस्सों में भी यह दवा उपलब्ध होगी।

डॉ. रेड्डीज ने कहा कि कंपनी द्वारा विनिर्मित दवा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली है और वाणिज्यिक रूप से इसकी बिक्री 2डीजी ब्रांड नाम से की जाएगी। इस दवा के एक सैशे का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 990 रुपये रखा गया है। सरकारी संस्थानों को यह दवा सब्सिडी वाली दरों पर उपलब्ध होगी।

डॉ. रेड्डीज के चेयरमैन सतीश रेड्डी ने कहा, ‘‘2-डीजी हमारे कोविड-19 पोर्टफोलियो में एक और वृद्धि है। इस पोर्टफोलयो में पहले से हल्के से लेकर गंभीर संक्रमण के इलाज की दवाएं हैं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ भागीदारी कर हम काफी खुश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें