डी पी एस नेगी ने प्रसार भारती के सदस्य (वित्त) का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:16 IST2021-12-01T18:16:12+5:302021-12-01T18:16:12+5:30

DPS Negi takes over as Member (Finance) of Prasar Bharati | डी पी एस नेगी ने प्रसार भारती के सदस्य (वित्त) का पदभार संभाला

डी पी एस नेगी ने प्रसार भारती के सदस्य (वित्त) का पदभार संभाला

नयी दिल्ली, एक दिसंबर वरिष्ठ नौकरशाह डी पी एस नेगी ने बुधवार को प्रसार भारती के सदस्य (वित्त) का पदभार संभाल लिया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 1985 बैच के भारतीय आर्थिक सेवा के पूर्व अधिकारी नेगी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अधीनस्थ इकाई प्रसार भारती में सदस्य (वित्त) नियुक्त किया गया है।

अपने 36 साल के शानदार करियर में नेगी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इससे पहले वह श्रम और रोजगार मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार थे और 30 नवंबर, 2021 को सेवानिवृत्त हुए। वह मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) का पूर्णकालिक पदभार भी संभाल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: DPS Negi takes over as Member (Finance) of Prasar Bharati

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे