लाइव न्यूज़ :

डीपीआईआईटी के सचिव महापात्र का कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या से निधन

By भाषा | Updated: June 19, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र का शनिवार को कोविड-19 से जुड़ी समस्या से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ डीपीआईआईटी सचिव महापात्र के निधन पर दुखी हूं। मैंने गुजरात और केंद्र में व्यापक रूप से उनके साथ काम किया था। उन्हें प्रशासनिक मुद्दों की गहरी समझ थी और वह अपने नवोन्मेषी उत्साह के लिए जाने जाते थे। उनके परिवारजनों तथा मित्रों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति’।’’

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने ट्वीट कर महापात्र के निधन पर दुख जताया है।

गोयल ने कहा, ‘‘डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र के निधन की खबर से मैं अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने देश की लंबे समय तक सेवा की। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मैं संवदेना जताता हूं।’’

कैबिनेट सचिव गौबा ने डीपीआईआईटी सचिव के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है।

गौबा ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘डॉ. माहपात्रा एक प्रिय सहयोगी थे। वह असाधारण गुणों वाले एक उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारी थे।

महापात्र को अप्रैल के मध्य एम्स में भर्ती कराया गया गया था। गुजरात कैडर के 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी महापात्र अगस्त, 2019 में डीपीआईआईटी के सचिव बने थे। उससे पहले वह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के चेयरमैन थे।

वह पहले वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव भी रहे थे।

गुजरात सरकार में महापात्र सूरत के निगम आयुक्त भी रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम