लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स क्षेत्र में एफडीआई के मुद्दे पर डीपीआईआईटी ने उद्योग, व्यापार संगठनों के साथ बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: March 14, 2021 11:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ई-कॉमर्स क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर इसी महीने उद्योग और व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकरी दी।

इस मुद्दे पर व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के साथ बैठक 17 मार्च को कही। वही उद्योग संगठनों के साथ बैठक 19 मार्च को बुलाई गई है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 22 मार्च से क्षेत्र से संबंधित मंत्रालयों तथा कंपनियों के साथ बैठक की जाएगी।

ये बैठकें इस दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले महीने कहा था कि सरकार इस मुद्दे पर कुछ स्पष्टीकरण जारी करने की तैयारी कर रही है, ताकि ई-कॉमर्स क्षेत्र कानून और नियमों के तहत काम कर सके।

मंत्री ने कहा था कि उपभोक्ताओं और कुछ छोटे रिटेलरों की ओर से ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अपनाए जाने वाले व्यवहार को लेकर कुछ शिकायतें आई हैं।

कैट समय-समय पर ई-कॉमर्स कंपनियों पर विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) और एफडीआई नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाता रहा है। कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस बैठक में ये स्पष्टीकरण जल्द जारी करने की मांग की जाएगी।

खंडेलवाल ने कहा, ‘‘हम इन स्पष्टीकरणों का इंतजार कर रहे हैं। बैठक में हम सरकार से ये स्पष्टीकरण जल्द जारी करने की मांग करेंगे क्योंकि ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा एफडीआई नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख