लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग ने नए आईपी पतों के लिए दिसंबर- 2022 की समयसीमा तय की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दूरसंचार विभाग ने इंटरनेट सेवाप्रदाताओं के लिए अपने नेटवर्क को अनुकूलित करने के साथ-साथ इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस आईपीवी6 के अनुसार सेवाओं के लिए ग्राहकों के परिसर में मॉडम और राउटर बदलने को दिसंबर, 2022 की समयसीमा तय की है।

दो नवंबर को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने सरकारी संगठन के लिए आईपीवी6 में पूर्ण तब्दीली के लिए 30 जून, 2022 को अंतिम तिथि निर्धारित की है।

नोट में कहा गया है, ‘‘31 दिसंबर, 2022 के बाद सेवाप्रदाताओं द्वारा प्रदान किए गए सभी नए खुदरा वायरलाइन ग्राहक कनेक्शन आईपीवी6 ट्रैफिक को मूल आईपीवी6 पर दोहरे स्टैक पर ले जाने में सक्षम होंगे।’’

आईपी ​​​​पते विभिन्न उपकरणों और सर्वर को इंटरनेट पर पहचानने और जोड़ने में मदद करते हैं।

इंटरनेट से जुड़ने वाले उपकरणों की संख्या में वृद्धि ने आईपीवी6 पतों की मांग को बढ़ा दिया है।

भारत के पास अब वैश्विक स्तर पर आईपीवी6 पतों का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है।

आईपीवी6 फोरम के चेयरमैन सत्य एन गुप्ता ने कहा, ‘‘डुअल स्टैक मोड के साथ भी आईपीवी6 में बदलाव से इंटरनेट के उपयोग में वृद्धि में मदद मिलेगी। विशेष रूप से घर से काम करने के साथ-साथ आईओटी पारिस्थितिकी तंत्र और आगामी 5जी सेवाओं के संदर्भ में एक विशाल आईपी पते की आवश्यकता होगी, जो आईपीवी4 के साथ उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, आईपीवी6 में बदलाव से नेटवर्क सुरक्षा में वृद्धि होगी क्योंकि संस्करण 6 में यह सुविधा अंतर्निहित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित