लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग ने वार्षिक स्पेक्ट्रम किस्तों के लिए बैंक गारंटी अनिवार्यता समाप्त की, अधिसूचना जारी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दूरसंचार क्षेत्र के लिए अपने सुधार एजेंडा के अनुरूप सरकार ने मंगलवार को भविष्य की स्पेक्ट्रम नीलामी में स्पेक्ट्रम की वार्षिक किस्त की अदायगी सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय बैंक गारंटी (एफबीजी) की अनिवार्यता को वापस लेने के बारे में अधिसूचना जारी कर दी।

दूरसंचार विभाग ने कहा कि इस कदम से नीलामी के भागीदारों की पात्रता शर्तों के लिए स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और इससे उनके पास पर्याप्त वित्तीय क्षमता रहेगी।

इससे पहले सरकार ने पिछले महीने दूरसंचार क्षेत्र के लिए कुछ बड़े सुधारों की घोषणा की थी। इन उपायों से दूरसंचार क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर एक परिपत्र में कहा गया है, ‘‘भविष्य में होने वाली स्पेक्ट्रम नीलामी में सफल बोलीदाता के लिए वित्तीय बैंक गारंटी देने की जरूरत नहीं होगी। यह किस्तों की अदायगी सुनिश्चित करने के लिए एक वार्षिक किस्त के बराबर होती है। इसके अलावा नेटवर्क शुरू करने के लिए प्रदर्शन बैंक गारंटी (पीबीजी) को जमा कराने की जरूरत को भी हटा दिया गया है।’’

भविष्य की नीलामियों में स्पेक्ट्रम 30 साल के लिए दिया जाएगा, लेकिन पिछली बोलियों में आवंटित रेडियो तरंगों के लिए इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

परिपत्र में कहा गया है कि पिछली नीलामियों में आरक्षित मूल्य और बोलियां 20 साल की वैधता के अनुरूप थीं ऐसे में उनमें आवंटित स्पेक्ट्रम की अवधि में कोई बदलाव नहीं होगा।

स्पेक्ट्रम की नीलामी 30 साल के लिए करने को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से सिफारिशें ली जाएंगी। इन सिफारिशों में अग्रिम भुगतान की जरूरत, अग्रिम भुगतान के बाद रोक की अवधि, किस्तों की संख्या और अन्य तौर-तरीके शामिल होंगे।

स्पेक्ट्रम की नीलामी सामान्य तौर पर प्रत्येक वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?