लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग ने कनॉट प्लेस में 48 गैरकानूनी मोबाइल सिग्नल बूस्टर हटाए

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी दूरसंचार विभाग के वायरलेस निगरानी प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस में 48 मोबाइल सिग्नल बूस्टर को हटाया है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि वायरलेस निगरानी संगठन दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी इस गैरकानूनी उपकरण के खिलाफ अभियान चला रहा है और लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहा है।

इंटरनेशनल मॉनिटरिंग स्टेशन के इंजीनियर-इन-चार्ज देवेंद्र कुमार राय ने पीटीआई-भाषा

से कहा, ‘‘हमने कनॉट प्लेस में 48 मोबाइल सिग्नल बूस्टर हटाए हैं। लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि ये उपकरण गैरकानूनी है। जब हम उन्हें इसकी जानकारी देते हैं, तो वे सहयोग करते हैं और इन्हें हटा देते हैं।’’

गैर- कानूनी मोबाइल सिग्नल रिपीटर एक बड़ी परेशानी की वजह बने हुए हैं। इनकी वजह से उपभोक्ताओं को कॉल ड्रॉप और कम डेटा स्पीड की दिक्कतों से जूझना पड़ता है।

ये गैर- कानूनी रिपीटर मोबाइल सिग्नल को तेज करने के लिए व्यक्तिगत लोगों द्वारा घरों में या प्रतिष्ठानों द्वारा कार्यालयों में लगाए जाते हैं।

राय ने कहा कि बूस्टर को हटाए जाने के बाद मोबाइल सिग्नल में सुधार होता है।

दूरसंचार विभाग की टीम मोबाइल सिग्नल बूस्टर के खिलाफ दक्षिण दिल्ली जिले में छापेमारी कर रही है।

दूरसंचार कंपनियां विभाग के समक्ष लगातार गैरकानूनी बूस्टर का मुद्दा उठाती हैं, क्योंकि इससे उनकी सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

पिछले डेढ़ साल के दौरान दूरसंचार विभाग ऐसे 500 गैरकानूनी उपकरणों को हटा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम